आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे (Shivam Dube) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। पारी का आखिरी ओवर करने आये हार्दिक के ओवर में Wd 4 Wd W 6 6 6 2 सहित कुल 26 रन बनाये। इसमें से लगातार 3 छक्के धोनी ने जड़े और आखिरी गेंद पर 2 रन आये। धोनी की वजह से ही चेन्नई 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही।
चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान गायकवाड़ के बल्ले से निकले। गायकवाड़ 40 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। शिवम दुबे ने 38 गेंद में 10 चौको और 2 छक्कों की मदद से 66* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये अर्धशतक उन्होंने 28 गेंद में जड़ दिया।
दुबे और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 90 (45) रन की साझेदारी निभाई। रचिन रविंद्र ने 16 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। एमएस धोनी 4 गेंद में 3 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। गायकवाड़ और रचिन ने दूसरे विकेट के लिए 52 (37) रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हार्दिक पांड्या को मिले। श्रेयस गोपाल और गेराल्ड कोएत्ज़ी को एक-एक विकेट मिला।