आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 42वें मैच में पंजाब किंग्स के जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर अनुकूल रॉय (Anukul Roy) के ओवर में 4 6 4 4 6 W सहित 24 रन बटोरे। अनुकूल इस मैच में वेंकटेश अय्यर के रिप्लेसमेंट के रूप में आये है। कोलकाता ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाये।
पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आये अनुकूल ने पहली गेंद फुल और ऑफ की ओर डाली। बेयरस्टो के बल्ले का इनसाइड एज लगते हुए फाइन लेग पर चौके की ओर चली गयी। दूसरी गेंद पर बेयरस्टो ने डीप मिड विकेट पर छक्का मार दिया। बेयरस्टो ने रॉय की तीसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मार दिया। रॉय की चौथी गेंद पर बेयरस्टो ने मिड ऑन पर छक्का मार दिया।
5वीं गेंद पर बेयरस्टो ने लॉन ऑन पर छक्का हिट कर दिया। आखिरी गेंद बेयरस्टो के बल्ले का अंदुरनी किनारा लेकर थर्ड मैन पर गयी और नॉन स्ट्राइक पर खड़े प्रभसिमरन सिंगल लेना चाहते थे लेकिन सुनील नारायण का सीधे थ्रो स्टंप पर जा लगा और वो रन आउट हो गए। इस ओवर में बेयरस्टो ने कुल 4 6 4 4 6 W सहित 24 रन बनाये। उन्होंने इस मैच में 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।
Jonny #KKRvPBKS #TATAIPL #IPLonJioCinema #IPLinBhojpuri pic.twitter.com/27f1r4563W
— JioCinema (@JioCinema) April 26, 2024