Advertisement

मोहित के नाम दर्ज हुआ ये बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में एक मैच में लुटा डालें सबसे ज्यादा रन

गुजरात टाइटंस के मोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap April 24, 2024 • 21:44 PM
मोहित के नाम दर्ज हुआ ये बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में एक मैच में लुटा डालें सबसे ज्यादा र
मोहित के नाम दर्ज हुआ ये बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL के इतिहास में एक मैच में लुटा डालें सबसे ज्यादा र (Image Source: Google)
Advertisement

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस के मोहित शर्मा के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वो आईपीएल के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ये बेहद खराब रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 73 रन खर्च कर डालें। वो गुजरात की तरफ से 20वां ओवर करने आये थे। पंत ने उनके इस ओवर में  2 Wd 6 4 6 6 6 सहित 31 रन लूट लिए। 

IPL इतिहास की सबसे महंगी गेंदबाजी 

Trending


0/73 - मोहित शर्मा (GT) बनाम DC, दिल्ली, 2024

0/70 - बासिल थम्पी (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018

0/69 - यश दयाल (GT) बनाम KKR, अहमदाबाद, 2023

0/68 - रीस टोपली (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024

दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 88* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर पटेल ने 43 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली ने आखिरी 5 ओवर में 97 रन बनाये। पंत और अक्षर ने चौथे विकेट के लिए 113 (68) रन जोड़े। 

IPL पारी के आखिरी पांच ओवरों में बने सबसे ज्यादा रन 

112 - RCB बनाम GL, बेंगलुरु, 2016

97 - DC बनाम GT, दिल्ली, 2024

96 - PBKS बनाम MI, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2023

96 - MI बनाम DC, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2024

91 - RCB बनाम KKR, कोलकाता, 2019

IPL में GT के खिलाफ शतकीय साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)

130 - संजू सैमसन और रियान पराग (RR), जयपुर, 2024

115 - फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (RCB), वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2022

113 - अक्षर पटेल और ऋषभ पंत (DC), दिल्ली, 2024

Also Read: Live Score

100 - वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा (KKR), अहमदाबाद, 2023


Cricket Scorecard

Advertisement