आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे महफिल लूट ली। उन्होंने मुंबई की तरफ से आखिरी ओवर करने आये हार्दिक पांड्या के ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगा दी। उन्होंने इस मैच में 4 गेंद खेली खेली और 6 6 6 2 सहित कुल 20 रन लुटे। हार्दिक के इस ओवर में Wd 4 Wd W 6 6 6 2 सहित 26 रन बनाये। वहीं धोनी 4 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी की वजह से ही चेन्नई 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही।
हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद धीमी गति से ऑफ स्टंप की ओर डाली। धोनी ने इस गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद हार्दिक की चौथी गेंद पर धोनी ने वाइड लॉन्ग पर बड़ा छक्का मार दिया। 5वीं गेंद हार्दिक ने धोनी को पैड की ओर फुल टॉस डाली। धोनी ने इस गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का मार दिया।
DO NOT MISS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2024
MSD Hat-trick of Sixes Wankhede going berserk
Sit back & enjoy the LEGEND spreading joy & beyond
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia #TATAIPL | #MIvCSK | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/SuRErWrQTG
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर टांगा। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाये। उन्होंने 40 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम दुबे ने 38 गेंद में 10 चौको और 2 छक्कों की मदद से 66* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दुबे और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 90 (45) रन की साझेदारी निभाई। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हार्दिक पांड्या को मिले। श्रेयस गोपाल और गेराल्ड कोएत्ज़ी को एक-एक विकेट मिला।