SA 2024 में बीते गुरुवार, 18 जनवरी को विल जैक्स (Will Jacks) ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ तहलका मचा दिया। प्रिटोरिया कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज़ ने इस मुकाबले में महज 42 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा। अपनी शतकीय इनिंग में विल जैक्स ने लगभग 240 की स्ट्राइक रेट से 101 रन ठोके और इस दौरान 8 चौके और 9 गजब के छक्के मारे। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर ये धाकड़ इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल 2024 में किस टीम का हिस्सा है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आज हम आपको इसका जवाब देने वाले हैं।
आरसीबी के लिए खेलेंगे विल जैक्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में इंग्लिश विस्फोटक बल्लेबाज़ विल जैक्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आएंगे। दरअसल, विल जैक्स को आरसीबी ने साल 2023 में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। उन्हें ऑक्शन में आरसीबी ने 3.20 करोड़ की मोटी बोली लगाकर अपनी टीम में जोड़ा था।
Will Jacks century.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 18, 2024
Brilliant striking, RCB have a firepower in batting.pic.twitter.com/hWgTfuuppt