आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने सैम करन (Sam Curran) के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पंजाब ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। दिल्ली ने रिकी भुई की जगह अभिषेक पोरेल इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आये। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह प्रभसिमरन को खिलाया।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर बनाया। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन शाई होप ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 21 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 29 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 13 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। मिचेल मार्श और 453 दिन बाद वापसी करने वाले कप्तान ऋषभ पंत ने क्रमशः 20(12), 18(13) रनों का योगदान दिया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल ने हासिल किये। कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार और राहुल चाहर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने मैच को 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर और 177 रन बनाकर जीत लिया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन सैम करन ने बनाये। उन्होंने 47 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने 21 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली।