आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज यश ठाकुर (Yash Thakur) के ओवर में छक्कों की हैट्रिक बना दी। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का स्कोर बनाया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया था।
पारी का 16वां ओवर करने आये यश ने दूसरी गेंद फुल पैड की ओर डाली। दुबे ने इस गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके बाद यश ने तीसरी गेंद ऑफ कटर आउटसाइड ऑफ डाली। दुबे ने इस गेंद पर भी पुल करते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। यश ने चौथी गेंद दुबे को स्लॉट में डाल दी और उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मार दिया। इसी के साथ दुबे ने छक्कों की हैट्रिक लगा दी। 16वें ओवर में कुल 1 6 6 6 0 0 सहित 19 रन बने।
666
— JioCinema (@JioCinema) April 23, 2024
Shivam Dube setting Chepauk on #TATAIPL #CSKvLSG #IPLonJioCinema #IPLinHindi pic.twitter.com/lmxQ7XpuAb
शिवम ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। दुबे आईपीएल में सीएसके के लिए 1,000 रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। वह ड्वेन स्मिथ से भी आगे निकल गए, जिन्होंने सुपर किंग्स के लिए 965 आईपीएल रन बनाए थे। शिवम दुबे ने इस मैच में 27 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।