आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 23वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया। पंजाब ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह प्रभसिमरन सिंह को खिलाया। हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ट्रैविस हेड की जगह राहुल त्रिपाठी को खिलाया।
हैदराबाद ने आखिरी 10 ओवरों में 116 रन बनाये। पंजाब को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 28 रन चाहिए थे। हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करने आये जयदेव उनादकट ने 6 Wd Wd 6 2 2 Wd 1 6 कुल 26 रन दे दिए। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करने आये जयदेव ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद और अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसी छक्के ने अंत में जाकर अंतर पैदा कर दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 182 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 64(37) रन नितीश रेड्डी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। ये आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है जो उन्होंने 32 गेंद में बनाया। उनके अलावा अब्दुल समद ने 25(11) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े। रेड्डी और समद ने छठे विकेट के लिए 50 (20) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ट्रैविस हेड ने 15 गेंद में 4 चौको की मदद से 21 रन बनाये। पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अर्शदीप सिंह ने अपनी झोली में डालें। हर्षल पटेल और सैम करन ने 2-2 विकेट चटकाए। एक विकेट कागिसो रबाडा को मिला।