आईपीएल 2026 के आगाज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले जहां लीग की शुरुआत 26 मार्च से मानी जा रही थी, वहीं अब इसमें दो दिन की देरी की खबर है। विधानसभा चुनावों की संभावित तारीखों के चलते शेड्यूल पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत में देरी हो सकती है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट अब 26 मार्च की बजाय 28 मार्च 2026 से शुरू हो सकता है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
According to ESPNcricinfo, IPL 2026 is likely to begin on March 28, with the final scheduled for May 31. pic.twitter.com/RJ5aN2SFIe CRICKETNMORE (cricketnmore) February 27, 2026
बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले फ्रेंचाइजियों को 26 मार्च से सीजन शुरू होने की जानकारी दी थी। लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव की चर्चा है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले सप्ताह आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होनी है, जिसमें अंतिम कार्यक्रम पर निर्णय लिया जाएगा।