श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम साल 2026 के आईपीएल सीजन (IPL 2026) में अपने पिछले चार मुकाबले हार चुकी है। फिलहाल वो पॉइंट्स टेबल पर 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार (13 अंक) के साथ चौथे पायदान पर है। यहां से PBKS अपने आगामी मुकाबले भी गंवाती जाती है, तो उनका प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का सपना टूट सकता है। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम, जो अपनी खराब फॉर्म के कारण पंजाब किंग्स के लिए सिरदर्द का कारण बन गए हैं।
शशांक सिंह (Shashank Singh): पंजाब किंग्स के तूफानी फिनिशर शशांक सिंह IPL 2026 में बेरंग नज़र आए हैं। आलम ये रहा है कि उनके बैट से 9 मैचों की 7 इनिंग में 18.50 की औसत से सिर्फ 74 रन निकले हैं। चिंता की बात ये है कि शशांक अपनी फील्डिंग से भी लगातार निराश कर रहे हैं और वर्तमान सीजन में कई सारे अहम कैच टपका चुके हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं।
मार्को यानसेन (Marco Jansen): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के लंबे कद के तेज गेंदबाज़ मार्को यानसेन हैं, जिन्हें PBKS ने पूरे 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 26 साल के इस घातक बॉलर ने IPL के करंट सीजन में पंजाब किंग्स के लिए अब तक 11 मैचों (10 इनिंग) में सिर्फ 6 विकेट झटके हैं। गौरतलब है कि इस दौरान मार्को ने 10.04 की इकोनॉमी से रन लुटाए और 39.2 ओवर डालकर पूरे 395 रन दिए।