IPL 2026: Mohammed Shami ने पावरप्ले में कहर मचाकर बनाया रिकॉर्ड, जहीर खान को छोड़ा पीछे (Image Source: Google)
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रविवार (5 अप्रैल) को सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदाराबद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से खास रिकॉर्ड बना दिया।
शमी लखनऊ के लिए पारी का पहला ओवर डालने उतरे और आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद तीसरे ओवर करने उतरे औऱ पहली ही गेंद पर ट्रैविस हेड (7) को भी अपना शिकार बनाया।
शमी आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जहीर खान को पछाड़कर शमी सातवें नंबर पर आ गए हैं। उनके इस मैच को मिलाकर आईपीएल में पावरप्ले में 54 विकेट हो गए हैं, वहीं जहीर ने अपने आईपीएल करियर में पावरप्ले में 52 विकेट लिए थे।