कोहली फिसले, अभिषेक शर्मा चमके, डबल हेडर के बाद IPL 2026 Orange Cap की जंग तेज,देखें टॉप 5 (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Orange Cap Table Update: शनिवार (25 अप्रैल) को हुए डबल हैडर के बाद आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप की रेस काफी मजेदारी हो गई। पहला मैच खेला गया दिल्ली कैपिटल्स औऱ पंजाब किंग्स के बीच और दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ।
पहले मैच की शुरूआत तक ऑरेंज कैप पर विराट कोहली का कब्जा था जो अब खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। केएल राहुल से होते हुए दिन के अंत पर ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के सिर सजी।
अभिषेक ने 8 मैच में 54.29 की औसत और 212.29 की स्ट्राईक रेट से 380 रन बना लिए हैं। उनके बाद केएल राहुल और वैभव सूर्यवंशी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।