IPL 2026 Points Table Update: पंजाब किंग्स (PBKS) ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन, शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन और सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन, प्रभसमिरन सिंह ने 34 गेंदों में 43 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।
पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है औऱ राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गई है। पंजाब का नेट रनरेट +0.637 हो गया है। वहीं चेन्नई लगातार दूसी हार के बाद सबसे नीचे दसवें नंबर पर बनी हुई है। चेन्नई का नेट रनरेट गिरकर -2.562 हो गया है।