IPL 2026: RCB ने 6.3 ओवर में जीतकर पॉइंट्स टेबल में किया कमाल,दिल्ली कैपिटल्स को नेट रनरेट में बड़ा (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Points Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
आठ मैच में छठी जीत के साथ आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। आरसीबी के 12 पॉइंट्स हैं और टीम ने प्लेऑफ की तरह एक और कदम बढ़ा लिया है। पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है।
वहीं करारी हार के बाद बी दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर ही बनी हुआई है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम की आठ मैच में यह पांचवीं हार है और नेट रनरेट गिरकर-1.060 हो गया है जो दसवें नंबर पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद सबसे ज्यादा है।
RCB have by far the best NRR on the points table pic.twitter.com/EjBBW0kAUG
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 27, 2026