Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: पंजाब किंग्स के युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) ने शनिवार (11 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया।
प्रियांश ने 285 की स्ट्राईक रेट से 20 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
बतौर भारतीय आईपीएल में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने भी आईपीएल में 16-16 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है।
Fastest 50s in IPL (Indians)
—(@Shebas_10dulkar) April 11, 2026
13b - Yashasvi Jaiswal v KKR (2023)
14b - KL Rahul v DC (2018)
15b - Yusuf Pathan v SRH (2014)
15b - Vaibhav Sooryavanshi v CSK (2026)
15b - Vaibhav Sooryavanshi v RCB (2026)
16b - Suresh Raina v PBKS (2014)
16b - Ishan Kishan v SRH (2021)
16b -… pic.twitter.com/iaAnm7t8cc