IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने धमाकेदार प्रदर्शन से अंशुल कंबोज से छीनी पर्पल कैप,देखें टेबल के टॉप 5 (Image Source: BCCI)
IPL 2026 Purple Cap Table Update: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले के बाद पर्पल कैप पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही अंशुल कंबोज को पछाड़कर भुवनेश्वर ने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है, उनके अब 8 मैच में 14 विकेट हो गए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के भी 14-14 विकेट हैं। लेकिन बेहतर औसत और इकॉनमी रेट के चलते भुवनेश्वर टॉप पर हैं।