कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra )इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज तैयारियों के लिए आईपीएल 2026 बीच में ही छोड़कर वापस न्यूजीलैंड लौट गए हैं। अब वह टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होने से पहले न्यूज़ीलैंड में रेड-बॉल क्रिकेट पर काम करेंगे। इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट 4 जून को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
रविंद्र के आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर होने पुष्टि केकेआर ने शुक्रवार (15 मई) को की। केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में रविंद्र को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह केकेआर के 8 विदेशी खिलाड़ियों में से एक थे, लेकिन अख बी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
न्यूज़ीलैंड की टेस्ट XI में मध्यक्रम के नियमित खिलाड़ी, आगामी सीरीज़ उनका इंग्लैंड का पहला टेस्ट दौरा होगा।न्यूजीलैंड की पिछली दो टेस्ट सीरीज़ में, रविंद्र का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अगस्त 2025 में उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ नाबाद 165 रन बनाए, और उसके बाद दिसंबर 2025 में वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ क्राइस्टचर्च में 176 रन और माउंट माउंगानुई में नाबाद 72 और 46 रन बनाए।
Best wishes from the Knights as Rachin heads home to prepare for national duty pic.twitter.com/LcYQTGMRBG
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 15, 2026