IPL 2026: Virat Kohli T20 में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर,भारत का कोई क्रिकेटर नहीं कर सका (Image Source: BCCI)
RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास बुधवार (13 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
14000 T20 रन
कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 425 मैच की 408 पारियों में 41.93 की औसत से 13922 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में 78 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।