78 मैचों में 3000 रन! Sai Sudharsan ने रचा इतिहास, 24 साल की उम्र में बनाया World Record (Image Source: Google)
Sai Sudharsan Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने KKR के खिलाफ महज़ 28 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के जड़कर नाबाद 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि KKR vs GT मुकाबले में 24 साल के साईं सुदर्शन ने अर्धशतक ठोककर अपने 3000 टी20 रन भी पूरे किए हैं। उन्होंने 79 मैचों की 78 पारियों में ये कारनामा किया। खास बात ये है कि साईं पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज 3000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने शॉन मार्श का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है।
टी20 में सबसे कम पारियों में 3000 रन
- साईं सुदर्शन - 78
- शॉन मार्श - 85
- डार्सी शॉर्ट - 86
- डेवोन कॉनवे - 86
- क्रिस ग्रेल - 87