इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) के प्लेयर ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फ्रेंचाइजी को नीलामी की संभावित तारीख और वेन्यू की जानकारी दे दी है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर 2026 को गोवा में आयोजित की जा सकती है। इसके लिए ITC ग्रैंड गोवा को वेन्यू के तौर पर चुना गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने शनिवार, 17 अक्टूबर को फ्रेंचाइजी को व्हाट्सऐप के जरिए यह जानकारी दी। इसका मुख्य उद्देश्य टीमों को यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की बुकिंग पहले से करने में मदद करना है। बताया गया है कि ऑक्शन से एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर 2026 को प्री-ऑक्शन ब्रीफिंग भी आयोजित की जाएगी।
JUST IN IPL teams told to prepare for auction on December 16 in Goa. Multiple franchises have confirmed receiving a message from the BCCI logistics team. #IPL2027 #IPLAuction https://t.co/yAnCwDc3Wc
Cricbuzz (cricbuzz) October 17, 2026
हालांकि, कई फ्रेंचाइजी को यह संदेश मिल चुका है, लेकिन टीमों के मालिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अभी भी बीसीसीआई की ओर से औपचारिक ईमेल का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ऑक्शन की तारीख और वेन्यू को लेकर अंतिम आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।