इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन (आईपीएल 2027) के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम है। लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजियों को मंगलवार शाम तक आईपीएल 2027 के लिए अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है। यह दिन सीएसके और टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिए बेहद अहम है।
आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी और किन खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी। इस पर क्रिकेट विश्लेषकों और फैंस की नजर बनी है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी सीएसके की रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची पर है। इसकी वजह एमएस धोनी हैं।
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में इंजरी की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन में खेलने या न खेलने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सीएसके की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान धोनी के खेलने या न खेलने पर नहीं आया है। धोनी 45 साल के हो चुके हैं और अगले 7 जुलाई को 46 साल के हो जाएंगे।