साल 2021 आईपीएल की नीलामी में साउथ अफ्रीका के खतरनाक ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रूपए में खरीदा। इसी के साथ मौरिस आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। मौरिस पिछली बार आरसीबी की टीम में शामिल थे और इन्हें इस साल बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन बेस प्राइस 75 लाख होने के बावजूद उन्हें इतनी बड़ी रकम मिली।
आइए एक नजर डालते है आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम पर।
क्रिस मॉरिस - साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को मुंबई इंडियंस की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस अफ्रीकी ऑलराउंडर का बेस प्राइस 75 लाख रूपए था और इनके ऊपर कई टीमों की नजर थी लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स को पिछे छोड़ते हुए इस धुरंधर खिलाड़ी को टीम में खरीदा।