IRE vs NZ: ब्लंडेल-रविंद्र के बाद स्मिथ का धमाल, न्यूजीलैंड ने एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को बैकफुट प (Image Source: Google)
Ireland vs New Zealand, Only Test: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 2 विकट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। फॉलोऑन खेलने उतरी आयरलैंड की टीम अभी भी 246 रन पीछे है।
आयरलैंड के लिए दूसरी पारी में स्टीफन डोहेनी 36 रन और थॉमस मेयर्स 4 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 2 विकेट अपने खाते में डाले।
इससे पहले दूसरे दिन के खेल के दौरान आयरलैंड की पहली पारी 179 पर सिमट गई औऱ न्यूजीलैंड को 311 रन की विशाल बढ़त मिली। एंडी मैकब्राइन ने 105 गेंदों में नाबाद 73 रन और मार्क अडायर ने 86 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। मेजबान टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।