Paul Stirling हुए T20 World Cup 2026 से बाहर, 20 साल का अनकैप्ड खिलाड़ी आयरलैंड टीम में शामिल (Image Source: X.Com (Twitter))
Ireland T20 World Cup 2026 Team: आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) घुटने की चोट के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। स्टर्लिंग को यह चोट शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान लगी थी।
मैच की पहली पारी के सातवें ओवर में कवर पर फील्डिंग के दौरान स्टर्लिंग ने अपनी दाईं ओर ऊंची डाइवल लगाकर जोश इंग्लिस का शानदार कैच पकड़कर उन्हें आउट किया। हालांकि जमीन पर गिरने के दौरान उनका घुटना सख्त हिस्से से टकराया।
इसके बाद स्टर्लिंग मैदान से बाहर चले गए और फिर उप-कप्तान लॉरकन टकर ने टीम की कमा संभाली