T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने 235 रन बनाकर रचा इतिहास, लेकिन कप्तान लोर्कन टकर शतक से चूके (Image Source: X.Com (Twitter))
Ireland vs Oman: लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) की शानदार पारी के दम पर आय़रलैंड ने कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में ओमान को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 64 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद टकर और गैरेथ डेलनी ने पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी की।
डेलनी ने 30 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के जड़े। वहीं कप्तान टकर टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 51 गेंदों में दस चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 94 रन बनाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।