IND vs IRE: आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का लक्ष्य, लोर्कन टकर और गैरेथ डेलानी ने खेली दमदार पारिय (Image Source: X)
Ireland vs India 1st T20I: भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान लोर्कन टकर ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि गैरेथ डेलानी ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अहम पारी खेली।
आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रॉस अडायर 12 और टिम टेक्टर 17 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि हैरी टेक्टर खाता भी नहीं खोल पाए।