Paul Stirling ने 13 गेंदों मे 6 रन की पारी खेलकर भी रचा इतिहास,रोहित शर्मा-शाकिब के T20 World Cup रि (Image Source: Google)
Sri Lanka vs Ireland: आयरलैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने रविवार (8 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।
स्टर्लिंग टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा एडिशन खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टर्लिंग के करियर का यह नौंवा टी-20 वर्ल्ड कप है। उन्होंने इस लिस्ट में रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन की बराबरी की। इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने करियर के 9 टी-20 वर्ल्ड कप एडिशन में कम से कम एक मैच जरूर खेला है।
पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा एडिशन में खेलने वाले खिलाड़ी (कम से कम एक मैच)