Irfan Pathan Picks SRH Playing XI For IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का आगाज में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से खेला जाएगा जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच होगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने SRH की प्लेइंग XII का चुनाव किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए SRH की प्लेइंग XII चुनते नज़र आए। यहां उन्होंने सबसे पहले ओपनर के तौर पर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को चुना, वहीं नंबर-3 की पॉजिशन के लिए कैप्टन ईशान किशन को जगह दी। बताते चलें कि SRH के मुख्य कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं और साल 2026 के आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
इसके बाद इरफान पठान ने अपनी टीम के मिडिल ऑर्डर का चुनाव किया जिसके लिए उन्होंने दो बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा और दो ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी और लियाम लिविंगस्टोन को जगह दी। गौरतलब है कि उन्होंने नंबर-8 की पॉजिशन के लिए इंग्लिश खिलाड़ी ब्रायडन कार्स को बेस्ट ऑप्शन कहा है जो कि गेंदबाज़ी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं।