Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिनेश कार्तिक भारत का डी विलियर्स?, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में 55 की औसत से 330 रन बनाए थे।

Advertisement
Cricket Image for दिनेश कार्तिक भारत का डी विलियर्स?, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
Cricket Image for दिनेश कार्तिक भारत का डी विलियर्स?, इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान (Image Source: Google)
Nishant Rawat
By Nishant Rawat
Jun 22, 2022 • 03:22 PM

दिनेश कार्तिक के लिए बिता समय काफी शानदार रहा है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने पहले आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए बल्लेबाज़ी करते हुए खुब जलवे बिखेरे और अब भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिनेश कार्तिक काफी बेहतरीन लय में नज़र आ रहे हैं और अब भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने उनकी तुलना साउथ अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स के साथ की है।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat
June 22, 2022 • 03:22 PM

इरफान पठान ने कहा, 'आपको इतनी बड़ी रेंज वाला खिलाड़ी नहीं मिलेगा। देखों, मैं योग्यता के आधार पर उनकी तुलना एबी डी विलियर्स के साथ नहीं कर रहा हूं। लेकिन उनका रेंज काफी हद तक एबी डी विलियर्स के जैसा ही है। कार्तिक स्वीप मार सकते हैं, वह आपको स्वीच हिट मार सकते हैं। उनके पास सभी शॉट्स है। जब जरूरत होती है वह तेजी से रन बना सकते हैं। उन्हें लेग साइड में रन बनाना पसंद है, लेकिन जिस तरह से वह अपने पैरों का इस्तेमाल करके बॉल की लाइन पर आते हैं वो काफी शानदार है।'

Trending

दिग्गज ऑलराउंडर का मानना है कि 37 साल के अनुभवी कार्तिक स्पिनर्स और फास्ट बॉलर्स दोनों को ही बेहतरीन तरीके से खेलते हैं। अगर आप उनसे पहली ही गेंद से हिट करने को कहोगे तो वो पहली बॉल से हिटिंग भी कर सकते हैं। एक फिनिशर के लिए यह काफी जरूरी है और कार्तिक ऐसा कर सकते हैं।

बता दें कि दिनेश कार्तिक को फिनिशर का पॉजिशन काफी रास आ रहा है। उनकी बल्लेबाज़ी देखकर ऐसा लग रहा है जैसे टी20 वर्ल्ड कप की टीम में उनकी जगह पक्की है। ऐसे में दिनेश कार्तिक की फॉर्म भारतीय टीम के लिए काफी जरूरी होने वाली है। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने 16 मैचों में 330 रन बनाए थे, इस दौरान उनका औसत 55 का रहा था।   

Advertisement

Advertisement