टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। दोनों को एक ही कैफे में देखे जाने के बाद फैंस एक बार फिर से दोनों के लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा को लेकर एक बार फिर डेटिंग की खबरें सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में दोनों को एक ही कैफे में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
हालांकि सिराज और माहिरा एक साथ नजर नहीं आए, लेकिन दोनों का एक ही समय पर उसी कैफे में होना फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया। देखते ही देखते इस मोमेंट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए और फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
Mohammed Siraj with his girlfriend Mahira Sharma returning to the team hotel after watching Dhurandhar 2.
Sonu (Cricket_live247) March 29, 2026
DSP Siraj & Mahira together. pic.twitter.com/FeY5R7Fn8L