ENG vs IND ODI: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड की धरती पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जहां उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल में जरिए बताते हैं टीम इंडिया के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया।
केएल राहुल (KL Rahul): भारतीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल इंग्लैंड की धरती पर संघर्ष करते दिखे और उन्होंने दो मैचों की दो इनिंग में सिर्फ 13 रन बनाए। वो पहले वनडे (03 गेंदों पर 01 रन) में जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हुए और फिर तीसरे वनडे (08 गेंदों पर 12 रन) में भी जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। उनके निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर इंग्लिश टूर पर कमजोर दिखा।
ईशान किशन (Ishan Kishan): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी 28 वर्षीय बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन हैं। उन्हें टीम इंडिया के ODI बैटिंग ऑर्डर को मजबूत करने के लिए इंग्लिश टूर पर चुना गया था जहां वो पूरी तरह फ्लॉप रहे। ईशान ने नंबर-4 पर बैटिंग की और दो मैचों की दो पारियों में सिर्फ 15 रन जोड़े। वो दूसरे वनडे में 8 गेंदों पर 1 रन बनाकर आउट हुए, वहीं तीसरे वनडे में 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। इन दोनों ही मुकाबलों में ईशान को सैम करन ने आउट किया।