The Hundred Womens 2026: MI लंदन को पहले मैच में मिली करारी हार, लिचफिल्ड-गिब्लन और दीप्ति शर्मा के (Image Source: X.Com (Twitter))
MI London Women vs Sunrisers Leeds Women Highlights: सनराइजर्स लीड्स ने मंगलवार (21 जुलाई) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए महिला द हंड्रेड 2026 (The Hundred Women's) के पहले मुकाबले मे एमआई लंदन को 7 विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 100 गेंदों में एमआई लंदन की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। हेले मैथ्यूज ने 22 गेंदों में 33 रन और डैनी वायट-हॉज ने 20 गेंदों 29 रन बनाए। बल्लेबाजी के लिए उतरी छह बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।
सनराइजर्स के लिए कप्तान डैनियल गिब्सन और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट, एनाबेल सदरलैंड औऱ हनाह बेकर और कैसिडी मैकार्थी ने 1-1 विकेट लिया।
The first win of #TheHundred 2026!
— The Hundred (@thehundred) July 21, 2026
SunRisers Leeds beat MI London by 7 wickets pic.twitter.com/6wU2UvEmbM