जब सिर्फ 10 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ा टेस्ट मैच, क्रिकेट इतिहास की गजब घटनाओं में से एक (Image Source: AFP)
Shortest Match Of Test History: टेस्ट क्रिकेट को धैर्य, रणनीति और पांच दिनों तक चलने वाले रोमांच के लिए जाना जाता है। लेकिन क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा भी टेस्ट मैच हुआ, जो केवल 10 गेंदें फेंके जाने के बाद ही रोकना पड़ा। यह घटना 2009 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान हुई थी।
सिर्फ 10 गेंदों में खेल खत्म
13 फरवरी 2009 को शुरू हुए इस मुकाले में वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन मैच शुरू होते ही गेंदबाजों को रन-अप पर संतुलन बनाने में परेशानी होने लगी।