आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान असहज हालत में चलते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब फैंस के मन में एक बार फिर सवाल पैदा हो गया है कि क्या माही इस सीजन के लिए पूरी तरह फिट हैं?
28 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग सेशन सेशन से एक थोड़ा डराने वाला दृश्य सामने आया है। दरअसल, टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में ट्रेनिंग सेशन के दौरान लंगड़ाते हुए नजर आए, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
चेपॉक में हुए इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी मैदान पर चलते वक्त थोड़े असहज दिखे। उनकी चाल में हल्का लंगड़ापन नजर आया, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी। हालांकि, इस वीडियो को देखकर फिल्हाल यह कह पाना संभव नहीं है कि यह थकान की वजह से था या कोई गंभीर चोट है।