IPL 2024: मुंबई इंडियंस 8 हार के बाद भी प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती, समझें पूरा गणित (Image Source: Twitter)
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) को शुक्रवार (3 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। 12 साल बाद ऐसा हुआ है जब इस मैदान पर केकेआर ने मुंबई को मात दी।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने वेंकटेश अय्यर (70) और मनीष पांडे (42) की पारियों के दम पर 19.5 ओवर में 169 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई 18.5 ओवर में 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें सूर्यकुमार यादव (56) ने शानदार अर्धशतक लगाया।
मुंबई की 11 मैच में यह आठवीं हार है और टीम की प्लेऑफ की राह अब बहुत मुश्किल हो गई है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर काबिज है।