बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। 437 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 358 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान पांचवें और आखिरी दिन 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन से आगे खेलने उतरी थी, लेकिन आखिरी तीन विकेट 42 रन के अंदर गिर गए।
इस सीरीज में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान को लेकर सवाल उठने लाज़मी थे और ऐसा हुआ भी। जैसे ही मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, उनसे पत्रकारों ने कई तीखे सवाल पूछे और उनमें से ही एक सवाल ये था कि क्या कप्तान के तौर पर ये आपका आखिरी मैच है?"
शान मसूद की कप्तानी में, रेड-बॉल फ़ॉर्मेट में पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पाकिस्तानी टीम इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गया है और इस बार भी उनका फाइनल के आसपास जाना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में एक कप्तान के रूप में शान मसूद पर सवाल उठना लाज़मी हैं और जब पत्रकार ऐसे सवाल पूछें तो किसी का भी पारा बढ़ सकता है लेकिन शान मसूद के साथ ऐसा हुआ नहीं।
"TABDEELI ZAROORI NAHI! MERI NIYAT SAAF HY!" said Shan Masood on his test captaincy. #PakistanCricket #BANvPAK #pakvsban pic.twitter.com/NNihDZ3XJk
— AHMAD (@zia_3405) May 20, 2026