New Zealand vs South Africa T20I: न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी (Ish Sodhi) अंगूठे में चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी को यह चोट शनिवार (14 मार्च) को बे ओवल में ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी करते हुए लगी थी। स्कैन के बाद उनके अंगूठा टूटने की पुष्टि हुई, जिसके चलते वह सीरीज से बाहर हो गए। उन्हें ठीक होने में कम से कम चार हफ्ते का समय लगेगा।
सोढ़ी पहले टी-20 इंटरनेशनल में नहीं खेले थे। कीवी टीम स्पिन गेंदबाजी के लिए मिचेल सैंटनर और कोल मैककॉन्ची की जोड़ी के साथ उतरी थी।
न्यूज़ीलैंड ने सोढ़ी की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। लॉकी फ़र्ग्यूसन, जिन्हें दूसरे और तीसरे मैच में खेलना था, अब टीम के साथ जुड़ गए हैं, ऐसे में मेज़बान टीम को लगता है कि उनके पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।
An update from the squad ahead of the second T20I in Hamilton.
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 15, 2026
Wishing Ish a speedy recovery!#NZvSA pic.twitter.com/fOIyw8hw1K