India vs Pakistan: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के जड़े। इस विजयी पारी के लिए किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उनके नाम कुछ खास रिकॉर्ड्स दर्ज हो गए।
किशन भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जो एक टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इससे पहले भारत के टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में ऐसा नहीं हुआ था।
इसके अलावा वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के चौथे विकेटकीपर हैं जो एक आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच रहा है। इससे पहले 1975 वनडे वर्ल्ड कप में फारूख इंजीनियर ने , 2011 वनडे वर्ल्ड कप में एमएस धोनी और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में केएल राहुल ने यह कारनामा किया था।