Ishan Kishan Record: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने बीते मंगलवार, 15 सितंबर को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले (AFG vs IND 2nd T20) में 14.5 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली और अभिषेक शर्मा का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया।
ईशान ने अभिषेक को पछाड़ा: भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 में 28 साल के ईशान टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने 23 गेंदों पर 3 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 38 रन जोड़े। खास बात ये है कि इसी के साथ ईशान ने साल 2026 में अपने 892 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए और वो भारत के एक कलैंडर ईयर में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
गौरतलब है कि ईशान किशन ने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। अभिषेक ने साल 2025 के कैलेंडर ईयर में 892 रन बनाए थे। बताते चलें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट के टॉप पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2022 में T20I में 1164 रन जोड़े थे।