IPL 2026, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: चेपॉक में सोमवार (18 मई) को खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 180 रन बनाए, जिसके जवाब में SRH ने ईशान किशन की शानदार पारी के दम पर 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन ने कुछ आकर्षक शॉट जरूर लगाए और 15 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए। वहीं उर्विल पटेल भी 8 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 21 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।
मध्य ओवरों में कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 32 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 59 रन की साझेदारी की। ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 26 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 180 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।