IND vs ZIM: टूट गया Virat Kohli का रिकॉर्ड, Ishan Kishan ने 81 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास (Image Source: AFP)
India vs Zimbabwe 2nd T20I: भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शनिवार (25 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। किशन ने 44 गेंदों में 184.09 की स्ट्राईक रेट से 81 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के जड़े। वह इस मुकाबले में भारतीय टीमके टॉप स्कोरर रहे।
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा
अपने इस पारी के दौरान किशन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक साल में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। मौजूदा साल में वह 22 पारियों में 783 रन बना चुके हैं, वहीं कोहली ने 2022 में 20 पारियों में 781 रन बनाए थे।