Ishan Kishan Double Hundred: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान और भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने बल्ले से जमकर धमाल मचा दिया। चेन्नई में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के साथ-साथ कई रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्जा कर लिया है।
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार (7 सितंबर) को ईशान किशन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। ईशान किशन ने फाइनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 270 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपना दोहरा शतक 270 गेंदों में पूरा किया और कुल 334 गेंदों का सामना करते हुए 270 रन बनाए। उनकी इस पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। ईशान की इस बेहतरीन पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
यह ईशान किशन के फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा दोहरा शतक है, जबकि दलीप ट्रॉफी में यह उनका पहला दोहरा शतक है। इसके साथ ही वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।