ZIM vs IND 2nd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) से एक ऐसी गलती देखने को मिली, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जिम्बाब्वे के दोनों बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त गलतफहमी थी, लेकिन इसके बावजूद भारत को विकेट नहीं मिल सका। ईशान के कैजुअल थ्रो की वजह से आसान रनआउट का मौका हाथ से निकल गया।
जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (25 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन फील्डिंग के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने खिलाड़ियों और फैंस दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई। रवि बिश्नोई की गेंद पर तादिवानाशे मारुमनी ने एक रन पूरा किया। इसी बीच दूसरे छोर पर मौजूद न्यूमैन न्यामहुरी दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े, जबकि मारुमानी उन्हें हाथ हिलाकर वापस लौटने का इशारा कर रहे थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त गलतफहमी पैदा हो गई और ऐसा लग रहा था कि भारत को बेहद आसान रनआउट मिल जाएगा।