IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी पावर हिटिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं। इसी दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेपर्ड (Romario Shepherd) की गेंद पर ऐसा मॉन्स्टर सिक्स जड़ा कि गेंद सीधे स्टेडियम की छत पर जा पहुंची।
भारतीय पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर यह नजारा देखने को मिला। गेंदबाजी कर रहे रोमारियो शेपर्ड ने ईशान को फॉलो करते हुए लेंथ गेंद डाली, लेकिन ईशान ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने घुटने पर बैठकर लेग साइड की दिशा में जोरदार शॉट खेला और गेंद को फाइन लेग के ऊपर से काफी दूर पहुंचा दिया। ईशान के बल्ले से निकलने के बाद गेंद हवा में ऊंची उठी और सीधे चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर जा गिरी। इस जोरदार छक्के को देखकर स्टैंड में मौजूद दर्शक भी खुशी से झूम उठे।
VIDEO:
ROOF? CONSIDER IT CLEARED #IshanKishan went big, sending Romario Shepherd’s delivery #INDvWI 5th T20I | LIVE NOW https://t.co/gTLfW1nlUI https://t.co/qXnWpzZor9
Star Sports (StarSportsIndia) October 17, 2026