Ishan Kishan की पटना से आए फैन के साथ मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल ('पटना से आए हैं तो मैच खिला दूं क्या?' फैन के साथ Ishan Kishan की मजेदार बातचीत का VIDEO वायरल)
भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब उनका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा युवा फैन अपने परिवार के साथ उनसे मिलने पहुंचा।
दरअसल, नन्हे फैन और उसके माता-पिता ने ईशान के साथ फोटो खिंचवाई। इसी दौरान उसके माता-पिता ने भारतीय खिलाड़ी को बताया कि वे खास तौर पर पटना से आए हैं और उनका यह सफर ईशान से मिलने के लिए ही था।
अपने सामने फैन की इस बात को सुनकर ईशान किशन ने तुरंत मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "पटना से आए हुए हैं तो मैच खिला दूं क्या?" ईशान का यह जवाब सुनकर आसपास मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ईशान का यह मजेदार अंदाज अब सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।