टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली के लिए खेलते हुए जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आज तक कोई भी भाईयों की जोड़ी नहीं कर सकी थी। दोनों बल्लेबाज़ों ने एक ही मुकाबले में अर्धशतक जमाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। यही नहीं, दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी देखने को मिली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह इटली के पक्ष में मोड़ दिया। इस दमदार प्रदर्शन के साथ इटली ने टूर्नामेंट में यादगार जीत दर्ज की।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 17वां मुकाबला गुरुवार (12 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इटली और नेपाल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में इटली के जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में एक ही मैच में अर्धशतक जड़ने वाले पहले सगे भाई बन गए।
The Mosca brothers#Itaky T20WorldCup pic.twitter.com/CFd84nZ5xF CRICKETNMORE (cricketnmore) February 12, 2026
जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों में 60 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं एंथनी मोस्का ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोकते हुए 6 चौके और 3 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 12.4 ओवर में 124 रन की अविजित साझेदारी हुई, जिसके दम पर इटली ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।