RCB Probable XI Vs GT Qualifier-1, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का क्वालीफायर-1 मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB Vs GT) के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
क्या आज खेलेंगे फिल साल्ट?: RCB फैंस के लिए एक पॉजिटिव न्यूज सामने आई है। दरअसल, कैप्टन रजत पाटीदार ने ये साफ कर दिया है कि फिल साल्ट पूरी तरह फिट हैं और कुछ अभ्यास भी कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच उन्होंने ये भी कहा कि क्वालीफायर मुकाबले के लिए RCB ने अपनी प्लेइंग इलेवन अभी डिसाइड नहीं की है। यही वज़ह है फिल साल्ट के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
सुयश की जगह जैकब डफी को मौका: क्वालीफायर-1 में अगर RCB फिल साल्ट को अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में नहीं खिलाती है तो ऐसे में वो स्पिन गेंदबाज़ सुयश शर्मा की जगह तेज गेंदबाज़ जैकब डफी को XI में चुन सकते हैं। 23 साल के सुयश ने टूर्नामेंट में औसत प्रदर्शन किया है और 12 मैचों में सिर्फ 9 विकेट झटके हैं। बात करें जैकब डफी की तो उनके नाम IPL 2026 में 4 मैचों में 6 विकेट दर्ज हैं।