Jake Weatherald Dropped And Matt Renshaw Recalled: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी (AUS vs BAN 2nd Test) मुकाबला शनिवार, 22 अगस्त से ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 13 सदस्यीय स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है।
जेक वेदराल्ड की जगह मैथ्यू रेनशॉ: ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज़ जेक वेदराल्ड को स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया है, जो कि डार्विन टेस्ट के दौरान अपनी पहली पारी में 37 गेंदों पर 23 रन और दूसरी पारी में 3 गेंदों पर 0 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 टेस्ट की 12 पारियों में 20.36 की औसत से सिर्फ 224 रन जोड़े।
जेक वेदराल्ड की जगह ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में 30 वर्षीय मैथ्यू रेनशॉ को चुना गया है, जो कि मैके टेस्ट में ट्रेविस हेड के साथ सलामी बल्लेबाज़ी करते दिख सकते हैं। रेनशॉ की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट की 24 पारियों में लगभग 30 की औसत से 645 रन बनाए हैं।