इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 जसप्रीत बुमराह के लिए अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। मुंबई के लिए अभी तक सीजन में पांच मैच खेल चुके बुमराह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं और उनके खराब प्रदर्शन का असर टीम के प्रदर्शन पर भी नजर आ रहा है। इस समय मुंबई की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और जिस तरह से टीम खेल रही है ऐसा लग रहा है कि इस बार भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी।
इसी बीच पंजाब किंग्स (PBKS) से MI की हालिया हार के बाद, बुमराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच का बताया जा रहा है। वायरल क्लिप में, पेसर गुस्सा दिखाते हुए, बॉलिंग मार्कर फेंकते हुए, ज़मीन की तरफ चिल्लाते हुए और यहां तक कि टर्फ पर लात मारते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो ने मुंबई के फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
बता दें कि उस मैच में, RCB ने 240/6 का मज़बूत स्कोर बनाया था, जबकि MI जवाब में 222/5 ही बना पाया था। इस मैच में बुमराह ने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 35 रन दिए थे। अब बुमराह के खराब प्रदर्शन पर कई पूर्व क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है। वहीं, MI के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि पावरप्ले के दौरान दूसरे बॉलर्स से सपोर्ट न मिलने से बुमराह पर दबाव बढ़ गया है।
Jasprit Bumrah looked visibly frustrated, kicking the ground and even picking up his run-up marker and throwing it away in anger after going wicketless in his 4 overs against RCB.
— (@rushiii_12) April 17, 2026
Meanwhile, some people are calling him a “snake,” but in reality, Bumrah is just desperate for a… pic.twitter.com/zxSGQg9NCE