Jasprit Bumrah WTC record: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर दिखाया कि क्यों वो इस वक्त दुनिया के सबसे ख़तरनाक तेज़ गेंदबाज़ हैं। इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट झटकते ही उन्होंने ना सिर्फ अपना पहला लॉर्ड्स फाइव-विकेट हॉल पूरा किया, बल्कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज़्यादा बार यह कारनामा करने वाले गेंदबाज़ भी बन गए।
भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपनी क्लास फिर साबित कर दी। शुक्रवार, 11 जुलाई को उन्होंने इंग्लैंड के चार अहम विकेट गिराकर भारत की वापसी कराई। सबसे पहले उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया, फिर अगले ही ओवर में जो रूट और क्रिस वोक्स को लगातार गेंदों पर चलता किया। इसके बाद उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गिल्लियां बिखेरते हुए अपना पांचवां शिकार किया।
इस प्रदर्शन के साथ ही बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी ज़मीन पर 13 बार पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बनकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा यह उनका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 12वां फाइव विकेट हॉल रहा, जिससे उन्होंने अश्विन को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 11 बार यह कारनामा किया था। बुमराह अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज़्यादा बार यह कारनामा करने वाले गेंदबाज़ भी बन गए हैं।
NO. 1 TEST BOWLER FOR A REASON
mdash; All Cricket Records (Cric_records45) July 11, 2025
Most Fifers in WTC History:
12(69 Inns)
11 - Ravichandran Ashwin (78 Inns)
10 Pat Cummins (94 Inns)
10 - Nathan Lyon (95 Inns)
9 - Prabath Jayasuriya (35 Inns)
8 - Kagiso Rabada (61 Inns)
8 -… pic.twitter.com/MtiuqOfZo2